फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land of two Gandhi Ashrams to be auctioned in azamgarh

आजमगढ़: सात करोड़ 79 लाख के बकाये पर नीलाम की जाएगी दो गांधी आश्रमों की जमीन, पढ़ें- पूरा मामला

Fri, 04 Sep 2026 10:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 10:11 AM IST
सार

सात करोड़ 79 लाख के बकाये पर दो गांधी आश्रमों की भूमि नीलाम होगी। इसे लेकर तहसीलदार सदर की ओर से आदेश जारी किया गया है। सात सितंबर को गांधी आश्रम मड़या और सेठवल की भूमि की नीलामी होगी।

विज्ञापन
Land of two Gandhi Ashrams to be auctioned in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम पर कर्मचारियों के भविष्य निधि और बिजली बिल का सात करोड़ 79 लाख 55 हजार 935 रुपये बकाया है। इसके लिए उपश्रमायुक्त और बिजली निगम की ओर से गांधी आश्रम को आरसी जारी किया गया था। आरसी जारी होने के बाद बकाया जमा करने की कोई कवायद नहीं की गई। दो दिन पहले तहसीलदार सदर की ओर से क्षेत्रीय गांधी आश्रम मड़या और सेठवल की भूमि को नीलाम करने का आदेश जारी किया गया है। सात सितंबर को नीलामी होगी।
विज्ञापन


एक समय जब गांधी आश्रम लोगों की आजीविका के साधन थे। लोग यहां से रुई ले जाकर घर से सूत तैयार कर बिक्री करते थे। समय बीता और गांधी आश्रम बंद होते गए। गांधी आश्रमों में तैनात मंत्री और अध्यक्षों ने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया। उनके द्वारा कर्मचारियों की भविष्य निधि का पैसा उनके खातों में जमा नहीं किया गया। इस प्रकार उनकी ओर से लगभग 8 करोड़ रुपये का गबन किया गया। 
विज्ञापन

कर्मचारियों को इसका पता तब चला जब वह सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने इसे लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद तत्कालीन नायब तहसीलदार ने जून 2022 में गांधी आश्रम की भूमि को नीलाम करने की कार्रवाई शुरू की। लेकिन, भूमि का कम रेट लगाए जाने से नाराज कर्मचारियों ने मंडलायुक्त से गुहार लगाई। इसके बाद नीलामी की कार्रवाई रुक गई। एक बार फिर से तहसीलदार सदर दीपक तिवारी की ओर से क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम राहुल नगर मड़या और सेठवल की भूमि को नीलम करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

यह मूल्यांकित की गई जमीन की धनराशि

संपत्ति             गाटा संख्या      कुल रकबा             हिस्सा             मूल्यांकित धनराशि
राहुल नगर मड़या 572            0.132 हेक्टेयर        0.088 हेक्टेयर    17248000 रुपये
सेठवल             539 3.049 हेक्टेयर 0.108 हेक्टेयर             14760000 रुपये

विज्ञापन

शहर के बाहर 40 लाख तो शहर के अंदर 25 लाख रुपये बिस्वा प्रशासन कर रहा जमीन की नीलामी
जिले में इस समय जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं। शहर के बाहरी हिस्सों में सड़क के किनारे 60 लाख रुपये बिस्वा तक जमीन की बिक्री हो रही है। वहीं सड़क से हटकर 25 से 30 लाख रुपये बिस्वा का रेट चल रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से शहर की घनी आबादी और महत्वपूर्ण क्षेत्र में नीलाम होने वाली गांधी आश्रम की जमीन का रेट मात्र 25 लाख रुपये बिस्वा निर्धारित किया गया है। जो समझ से परे हैं।
 

गांधी आश्रम के जमीन की नीलामी का आदेश जारी हुआ है। लेकिन, अभी मैंने जल्द ही तहसीलदार का पदभार संभाला है। मुझे जमीन के रेट के बारे में जानकारी नहीं है। मैं इसके बारे में जानकारी करता हूं। -दीपक तिवारी, तहसीलदार सदर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed