फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lakhs of items burnt to ashes in a fire, a cow scorches

आग में लाखों के सामान जलकर राख, एक गाय झुलसी

Mon, 24 May 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of items burnt to ashes in a fire, a cow scorches
सुखपुरा। कस्बा के भगड़हा मोजे में सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जिसमें शादी के सामान सहित हजारों रुपए के अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि दोपहर में कस्बा की पुष्पा देवी व सुभाष के परिवार के लोग अपनी-अपनी झोपड़ियों में आराम कर रहे थे और शादी की तैयारियों में व्यस्त थे कि अचानक एक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। तेज पुरवा हवा के कारण आग ने तुरंत अन्य झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते सारी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में रखे शादी के सामान, बर्तन, कपड़े, अनाज,जेवर एवं कुछ नगदी जलकर राख हो गए। अग्निकांड में पुष्पा देवी, सुभाष राजभर व कन्हैया राजभर की रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे सामान जल राख हो गया। पुष्पा देवी की एक गाय भी गंभीर रुप से झुलस गई। पुष्पा देवी के पुत्री की शादी 28 मई को थी, जबकि सुभाष के पुत्र की शादी 10 जून को थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे कि इस अग्निकांड ने उनके खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। पीड़ितों द्वारा इसकी सूचना थाना सुखपुरा एवं तहसील बांसडीह कार्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed