फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lady on hunger strike, minister convence

मंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन

Sun, 21 Mar 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
lady on hunger strike, minister convence
बलिया। दुबहड़ क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी गांव में थाना प्रभारी निरीक्षक के उत्पीड़न के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठी रिंकी सिंह की तबीयत शनिवार रात बिगड़ गई। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, उनके साथी अमित राय की हालत रविवार को खराब हो गई। उन्हें भी जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनसे मिलने राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा पहुंचे और दोनों की सेहत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।
विज्ञापन

मंत्री ने जांच कराकर चार दिन के अंदर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही और न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद राज्य मंत्री ने रिंकी सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। साथ ही अपने वाहन में बैठाकर उनके आवास तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बीते छह जनवरी को ब्यासी ढाले पर हुई सड़क दुर्घटना में विश्वकर्मा पासवान की मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। पुलिस व ग्रामीणों के बीच बवाल हुआ था। पुलिस ने 39 नामजद और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ज्यादातर की जमानत हो चुकी है, लेकिन आरोप है कि पुलिस घर पर जाकर अपशब्द व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। इसके विरोध में रिंकी सिंह ने आवास पर ही 17 मार्च से आमरण अनशन शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed