फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lack of Ram Vilas Paswan's big loss in Indian politics

रामविलास पासवान का न रहना भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति

Fri, 09 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lack of Ram Vilas Paswan's big loss in Indian politics
जयप्रकाश नगर। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उप सभापति ने कहा कि रामविलास के निधन से देश की राजनीति को एक बड़ा नुकसान हुआ है। वह हाशिये के समाज से निकलकर अपने बूते देश के महत्वपूर्ण नेता बने थे। समाजवादी आंदोलन से निकले रामविलास ने लंबी राजनीतिक पारी में न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश की राजनीति को प्रभावित किया और बहुत कुछ दिया। उनका न रहना सिर्फ बिहार या देश की राजनीति की क्षति नहीं, बल्कि बदलाव की राजनीति के स्तंभ का जाना है। वह अनेक मंत्रालयों में मंत्री रहे और उन्होंने अपने काल में अनेक महत्वपूर्ण नीतियों का क्रियान्वयन कर देश को विकसित करने और आगे ले जाने का काम किया। फिलहाल वह राज्यसभा के सदस्य थे और उन्हें करीब से देखने जानने का भी मौका निजी रूप से मिला और उनका स्नेह भी मिला। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और इस दु:ख की घड़ी में उनके परिजनों समेत उनके तमाम समर्थकों को धैर्य प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed