फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kundli being scrutinized of history sheeters

हिस्ट्रीशीटरों की खंगाली जा रही कुंडली

Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kundli being scrutinized of history sheeters
बलिया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस जहां हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने लगी है जो वहीं खुराफातियों पर भी नजर रख रही है। उधर, बिहार सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। जबकि डीआईजी आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के सयुंक्त निर्देशन में थाना क्षेत्रों में बीट के सिपाही घर-घर जाकर खुराफातियों का सत्यापन भी करने लगे हैं। विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पुलिस ने प्लानिंग तैयार की है। इसके तहत पुलिस वांछितों की सूची तैयार कर रही है। इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बी ग्रेड हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार की है, जो दूसरे जनपदों में भी जा कर घटनाओं को अंजाम देते है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली एडीजी कार्यालय स्तर पर खंगाली जा रही है। इन पर दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी रखी जा रही है। इसके लिए बीट पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने लाइसेंसी हाथियार धारकों के असलहे भी जमा कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पुलिस ने पांच हजार लोगों को अबतक शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। यूपी के रास्ते बिहार शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर चुनाव को देखते हुए खास नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। ऐसे में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस एक बार फिर शराब माफिया पर नजर रख रही है। इनके बारे में पता लगाया जा रहा है कि ये जेल में हैं या जमानत पर बाहर आ गए हैं। इसके लिए पुलिस आबकारी विभाग से सहयोग ले रही है। जबकि पुलिस अवैध असलहों तस्करी करने वाले तस्करों की भी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed