{"_id":"5f9865148ebc3e9b89790d4c","slug":"kotedar-arrested-in-food-scam-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में खाद्यान्न घोटाले में वांछित कोटेदार गिरफ्तार, 19 लाख 50 हजार के भुगतान के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में खाद्यान्न घोटाले में वांछित कोटेदार गिरफ्तार, 19 लाख 50 हजार के भुगतान के गबन का आरोप
Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार कोटेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में खाद्यान्न घोटाले में वांछित तत्कालीन कोटेदार वाराणसी के चितबड़ागांव थाना अंतर्गत सुजायत निवासी हृदयनारायण सिंह को मंगलवार को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने कचहरी के समीप से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई के एसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2002 से 2005 के बीच संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न देने की योजना चलाई गई थी। इस योजना में बलिया जिले के सोहांव विकास खंड के जिला पंचायत अंश के तहत 19 लाख 50 हजार का भुगतान दर्शाकर गबन किया गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में वर्ष 2006 में बलिया जिले के नरही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच प्रदेश सरकार ने ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई को सौंप दी थी। इसी क्रम में प्रकरण में वांछित हृदयनारायण सिंह को निरीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र के नेतृत्व में आरक्षी शशिकांत सिंह, रोहित सिंह, सरफराज अंसारी और रामाश्रय सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन