फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Knife to real brothers in old enmity

पुरानी रंजिश में सगे भाइयों को चाकू मारा

Fri, 17 Sep 2021 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Knife to real brothers in old enmity
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सोनपुरा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम रंजिश में दो युवकों को हमलावरों ने चाकू से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

सोनपुरा खुर्द के सुनील कश्यप और सोनपुर कला के सोनू गुप्ता के बीच बृहस्पतिवार को दिन में ही विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। देर शाम कुछ अन्य युवकों के साथ लामबंद होकर हमलावरों सुनील और रंजीत पुत्र सुबेदार कश्यप को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। लहूलुहान युवकों को देख गांव में तनाव का माहौल बन गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के घर दबिश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीहरोड मंटू राम ने बताया मामले में घायलों के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed