फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Knife struck for refusing to take a short time

लघुशंका करने से मना करने पर मारा चाकू

Fri, 26 Nov 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Knife struck for refusing to take a short time
ददरी मेला के मीना बाजार में कुछ अराजकतत्वों ने बृहस्पतिवार की रात सर्कस वाले दो कर्मचारियों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अराजकतत्वों को पकड़ कोतवाली भेज दिया। देर रात दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

मीना बाजार में मारुति सर्कस वाले आए हैं। इनका सर्कस प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण संचालित नहीं हो रहा है। इस दौरान मेला देखने पहुंचे कुछ युवक सर्कस परिसर में लघुशंका करने पहुंचे। जिन्हें वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने मना किया। इस बात को लेकर युवक तू-तू मैं मैं करने लगे। इसके बाद युवक चले गए और कुछ और युवकों के साथ वहां पहुंचे और दोनों कर्मचारियों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिन्हें मेला प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने पकड़ कोतवाली भेज दिया। जहां दोनों पक्षों ने देर रात आपस में सुलह समझौता कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed