फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Knife attack on Gram Pradhan Satyendra Yadav due to old enmity in ballia

ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में बाइक सवार छह दबंगों ने चाकू से किया वार, वाराणसी रेफर

Sun, 04 Aug 2024 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 04 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार छह दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले से घायल प्रधान को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Knife attack on Gram Pradhan Satyendra Yadav due to old enmity in ballia
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान सत्येन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के जगदेवा ग्राम प्रधान सतेन्द्र यादव उर्फ सतन यादव (48) पर पुरानी रंजिश में मकदूमपुर व चिरैयामोड़ के बीच हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। प्रधान का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। प्रधान के भाई विजेन्द्र यादव ने छह के खिलाफ नामजद कर जान से मारने की कोशिश की तहरीर बैरिया थाना में दी। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ग्राम प्रधान सतन यादव शनिवार की देर शाम मधुबनी अपने रिश्तेदार विद्या यादव के घर से मिलकर वापस अपने घर मिश्र गिरी के मठिया पांडेयपुर जा रहे थे। वह महाराज बाबा रास्ते से जा रहे थे। अभी मकदूमपुर व चिरैया मोड़ के बीच पहुंचे कि दो बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक करके पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में घायल प्रधान सतन यादव सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। तभी चिरैया मोड़ की तरफ से एक गाड़ी आ रही थी। लाइट देख हमलावर भाग गए। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। प्रधान सतेन्द्र यादव के छोटे भाई विजेन्द्र यादव ने छह पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी।

गौरतलब हो कि अभी एक पखवाड़ा पहले ही प्रधान सतन यादव पर जानलेवा हमला किया गया था। उस समय इन्ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की थी। इससे हमलावरों का मनोबल बढ़ गया और दूसरी बार जान से मारने के लिए हमला बोल दिए। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed