ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला: पुरानी रंजिश में बाइक सवार छह दबंगों ने चाकू से किया वार, वाराणसी रेफर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार छह दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले से घायल प्रधान को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के जगदेवा ग्राम प्रधान सतेन्द्र यादव उर्फ सतन यादव (48) पर पुरानी रंजिश में मकदूमपुर व चिरैयामोड़ के बीच हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। प्रधान का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। प्रधान के भाई विजेन्द्र यादव ने छह के खिलाफ नामजद कर जान से मारने की कोशिश की तहरीर बैरिया थाना में दी।
यह है पूरा मामला
ग्राम प्रधान सतन यादव शनिवार की देर शाम मधुबनी अपने रिश्तेदार विद्या यादव के घर से मिलकर वापस अपने घर मिश्र गिरी के मठिया पांडेयपुर जा रहे थे। वह महाराज बाबा रास्ते से जा रहे थे। अभी मकदूमपुर व चिरैया मोड़ के बीच पहुंचे कि दो बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक करके पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।
गौरतलब हो कि अभी एक पखवाड़ा पहले ही प्रधान सतन यादव पर जानलेवा हमला किया गया था। उस समय इन्ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की थी। इससे हमलावरों का मनोबल बढ़ गया और दूसरी बार जान से मारने के लिए हमला बोल दिए। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.