फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Kalyan Seva Kendra was not built at three places

Ballia News: तीन जगह नहीं बने किसान कल्याण सेवा केंद्र

Tue, 23 Dec 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kisan Kalyan Seva Kendra was not built at three places
बलिया। किसानों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे किसान कल्याण सेवा केंद्र बैरिया, मुरलीछपरा व बेलहरी में धरातल पर नहीं उतर सके। इसके लिए अभी भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। शासन से किसान कल्याण सेवा केंद्र बनाने के लिए 1. 25 लाख की धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, दुबहड़, रेवती व सुखपुरा में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है। इसमें उच्च न्यायालय के आदेश से सुखपुरा का निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। एक किसान कल्याण सेवा केंद्र के लिए शासन से 1.25 करोड़ का बजट जारी होता है। धनराशि जारी होने के बाद भी मुरलीछपरा, बैरिया व बेलहरी में अभी ठहरा हुआ है। इससे किसानों का लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में 6 किसान कल्याण सेवा केंद्रों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

दुबहड़, रेवती व बेरुआरबारी में निर्माण कर चल रहा है। शासन ने बैरिया, मुरली छपरा व बेलहरी में बनाने की योजना की स्वीकृत दी है। कृषि विभाग की तरफ से लगातार भूमि की मांग राजस्व विभाग से की जा रही है लेकिन अभी तक इन ब्लाकों में भूमि उपलब्ध न होने के कारण एक साल से हटका हुआ है। जिले के 17 ब्लाकों में किसान कल्याण सेवा केंद्र खोले जाने की योजना हैं। इसमें छह ब्लाकों में संचालित किया जा रहा है। किसान कल्याण सेवा केंद्र पर किसानों को कृषि संबंधित सभी सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए उन्हें भागदौड़ नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह संचालित होता है किसान कल्याण सेवा केंद्र
किसान कल्याण सेवा केंद्र को एग्रो जेक्शन वन स्टाप शाप भी कहा जाता है। विभागीय अफसर ने बताया कि किसान कल्याण सेवा केंद्र को कृषि विभाग नहीं, बल्कि एफपीएओ चलाएगा। इससे दो प्रकार के फायदे हैं। पहला किसानों को एक ही छत के नीचे खेतीबाड़ी से संबंधित सभी प्रकार का सामान मिलेगा। दूसरा एफपीओ से जुड़े किसानों को रोजगार मिलेगा।

जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने बताया कि बैरिया मुरलीछपरा व बेलहरी में किसान कल्याण सेवा केंद्र बनाने की योजना है। शासन से हरी झंडी भी मिल गई है। राजस्व विभाग की तरफ से भूमि की डिमांड की गई है। भूमि मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed