फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan baithe dharna par

आपदा राहत चेक के लिए धरने पर बैठे किसान

Thu, 02 Jun 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 02 Jun 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Kisan baithe dharna par
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
तहसील के कई किसानों को अब तक शासन से मिलने वाला आपदा राहत चेक नहीं मिला है। इसको लेकर क्षुब्ध किसानों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को तहसील मुख्यालय एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के  खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन



इस दौरान युवा समाजसेवी गोपाल जी सिंह ने कहा की किसानों के हित की बात सिर्फ चुनाव के दौरान ही की जाती है। भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा की  इस गूंगी बहरी सरकार को किसानों की पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


किसान नेता  अरुण सिंह ने कहा की हमारे तहसील में 489 गांव है। जिसमें सिर्फ 200 गांवों के किसानों को ही आपदा राहत चेक मिला है। अब तक 289 गांवों के किसान इस  लाभ से वंचित हैं। हम लोगों ने कितनी बार इसके लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र  लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर अरविंद गांधी, पूर्व  चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पिंकू सिंह, जोगिंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजू सेठ,  सौरभ सिंह आदि रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील सिंह संचालन गोपाल सिंह ने  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed