{"_id":"575046a94f1c1b7d2f108bca","slug":"kisan-baithe-dharna-par","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत चेक के लिए धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत चेक के लिए धरने पर बैठे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 02 Jun 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के कई किसानों को अब तक शासन से मिलने वाला आपदा राहत चेक नहीं मिला है। इसको लेकर क्षुब्ध किसानों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को तहसील मुख्यालय एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
इस दौरान युवा समाजसेवी गोपाल जी सिंह ने कहा की किसानों के हित की बात सिर्फ चुनाव के दौरान ही की जाती है। भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा की इस गूंगी बहरी सरकार को किसानों की पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है।
किसान नेता अरुण सिंह ने कहा की हमारे तहसील में 489 गांव है। जिसमें सिर्फ 200 गांवों के किसानों को ही आपदा राहत चेक मिला है। अब तक 289 गांवों के किसान इस लाभ से वंचित हैं। हम लोगों ने कितनी बार इसके लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा।
विज्ञापन
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर अरविंद गांधी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पिंकू सिंह, जोगिंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजू सेठ, सौरभ सिंह आदि रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील सिंह संचालन गोपाल सिंह ने किया।