फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kinnar Rekha was strangulated to death; no jewellery was found in the house.

Ballia News: गला दबाकर की थी रेखा किन्नर की हत्या, घर में नहीं मिले गहने

Fri, 20 Feb 2026 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kinnar Rekha was strangulated to death; no jewellery was found in the house.
बैरिया। रेखा किन्नर की गला दबाकर हत्या की गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। पुलिस ने रेखा किन्नर के शरीर पर पहने गहनों की तलाश के लिए रवि के घर की तलाशी ली, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। घर में रवि की पत्नी के गहने मिले, लेकिन रेखा के गहने नहीं मिले। गहने कहां गए इसका जवाब सिर्फ रवि के पास था, लेकिन उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम रेखा किन्नर को चर गिरधर स्थित उसी के खाली में प्लॉट में सुपुर्द एक खाक किया गया। रवि का शिवरामपुर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई आकाश ने रवि की चिता को मुखाग्नि दी। उन्होंने कहा कि मां उनके साथ असम में रहती हैं। रवि की गलती के कारण आज पूरा परिवार बिखर गया। पिता, रवि की पत्नी समेत तीन लोग जेल मेें हैं।
विज्ञापन


रानीगंज बाजार निवासी रवि गुप्ता पहले मोबाइल की दुकान चलाता था। रेखा किन्नर से पैसा मिलने के बाद डेयरी का व्यवसाय शुरू किया। रेखा किन्नर को मकान बनाने के लिए पैसों की जरूरत हुई तो वह रवि से पैसा वापस करने के लिए तगादा कर रही थी। रवि दुकान में पूंजी लगाने और शादी में पैसा खर्च होने के कारण आर्थिक रूप से टूट गया था। इन दिनों तनाव में रहता था। पुलिस के अनुसार वारदात के दिन रेखा पैसा मांगने रवि के घर पहुंची। उसी दौरान विवाद में रवि ने गुस्से में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस की सक्रियता बढ़ने से शव को ठिकाने न लगा पाने और खुद को फंसता देख आत्महत्या कर ली। पत्नी मोना गुप्ता तीन महीने की गर्भवती है, पति की गलती को छिपाने में उसे श्राद्धकर्म में विधि-विधान तक करने को नहीं मिल सका। अगर किन्नर की हत्या की जानकारी परिजन पुलिस को पहले दे दिए होते तो रवि की जान बचने के साथ अन्य सदस्यों को जेल नहीं जाना पड़ता। आसपास के लोगों के अनुसार रवि मनबढ़ था, वह पिता की भी बात नहीं सुनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेखा किन्नर के गहनों को लेकर थाने पहुंचे साथी
शुक्रवार को थाने में 15 से 20 किन्नर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी आरपी सिंह से रेखा किन्नर के शरीर पर रहने वाले 10 लाख के पहले आभूषण को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने गहनों की तलाश में रवि के घर को खंगाला लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस गिरफ्तार रवि की पत्नी से गहनों के बारे में पूछताछ करेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि गहनों की तलाश में तीन मंजिला मकान के हर कोने की तलाशी ली गई लेकिन सिर्फ परिवार वालों के आभूषण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed