फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Khudiram Bose's sacrifice is an indelible inspiration for the youth

खुदीराम बोस का बलिदान युवाओं के लिए अमिट प्रेरणा : अनूप सिंह

Wed, 12 Aug 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Khudiram Bose's sacrifice is an indelible inspiration for the youth
बलिया। महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल चबूतरे के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि मात्र 19 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस का जीवन देशवासियों के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग की अमिट प्रेरणा है। देश की आजादी के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देश के प्रति उनका समर्पण और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान संजय राय, रंजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजय चौबे, सत्यप्रकाश सिंह, विनोद तिवारी, अमित राय, अभिषेक यादव, ओम नारायण चौबे, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed