फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kheit pond scheme to improve the economic condition of farmers

खेत तालाब योजना से किसानों की माली हालत सुधारने की कवायद

Wed, 14 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Kheit pond scheme to improve the economic condition of farmers
बलिया। सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को स्थाई समाधान उपलब्ध कराने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्रॉप) के तहत खेत तालाब योजना की कवायद शुरू कर दी गई है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही जल संचयन भी होगा। साथ ही सिंचाई की समस्या से भी निजात मिलेगी। योजना के तहत किसान अपने खेतों में लघु व मध्यम तालाब की खुदाई करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अनुदान भी मिलेगा।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण विभाग की ओर से अनुदान पर किसान अपना तालाब खुदवा सकते हैं। 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा तालाब खुदवाने पर लागत रुपये 1,05000 आएगी। इसमें 52,500 रुपये किसानों को अनुदान मिलेगा। 35 मीटर लंबा एवं 30 मीटर चौड़ाई का मध्यम तालाब की अनुमानित लागत 2,28400 होगी। इसमें 1,14200 रुपये अनुदान प्रस्तावित है। अनुदान राशि तीन किस्तों में डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। किसान खेत तालाब के पानी का उपयोग सिंचाई, मत्स्य पालन, सिंघाड़ा उत्पादन आदि के लिए किया जा सकता है, जिससे किसानों को आय के नए स्रोत मिलेंगे और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed