फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kayakalp award to phc vayana

पीएचसी वयना को मिला कायाकल्प अवार्ड, पन्दह को संत्वना पुरस्कार

Fri, 27 Aug 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
kayakalp award to phc vayana
बलिया। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना को कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2020-21 के कायाकल्प अवार्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह को सांत्वना पुरस्कार मिला है। कायाकल्प अवार्ड में जिले के बेहतर प्रदर्शन से गदगद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 तन्मय कक्कड़ ने इसका श्रेय विभागीय कर्मियों और चिकित्सकों को दिया है। कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।
विज्ञापन

जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ0 रंजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वयना को 77.70 फीसदी अंक मिले हैं। गत वर्ष (2019-20) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह को 76.8 फीसदी अंक के साथ कायाकल्प अवार्ड भी प्राप्त हुआ था, इस वर्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह को सांत्वना पुरस्कार मिला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वयना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वेंकटेश मउआर ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह महत्वाकांक्षी योजना 2 मई 2015 को आरम्भ की थी। स्वास्थ्य केन्द्रों का नामांकन आंतरिक, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों में किया गया। इन चरणों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया गया। कायाकल्प योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये तथा अन्य 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त पीएचसी को 50 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed