फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kashi Wildlife Sanctuary team will come today

Ballia News: आज आएगी काशी वन्य जीव अभ्यारण्य की टीम

Thu, 09 Mar 2023 10:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Thu, 09 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kashi Wildlife Sanctuary team will come today
बलिया। जयप्रकाश नारायण पक्षी अभ्यारण्य (सुरहाताल) के ईको सेंसेटिव जोन के चिह्नांकन और एक किमी के दायरे से अतिक्रणण हटाने के लिए एनजीटी की ओर से एक माह की समय सीमा निर्धारित करने के बाद काशी वन्य जीव अभ्यारण्य की टीम शुक्रवार को जनपद पहुंचेगी। इस दौरान उक्त मुद्दों पर मंथन के बाद प्रकरण में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की इमारतों का निर्माण सुरहाताल पक्षी बिहार के ईको सेंसेटिव जोन में पाए जाने पर एनजीटी ने मामले की सुनवाई करते हुए पिछले दिनों इसके आगे निर्माण पर फिलहाल रोक लगा दी थी। विवि के रजिस्ट्रार के निर्देशित किया था कि आगे कोई निर्माण न कराएं। एनजीटी ने जिलाधिकारी एवं एसपी बलिया एवं वन मंडल पदाधिकारी काशी वन्य जीव खंड रामनगर को निर्देशित किया था कि एक माह के भीतर ईको सेंसिटिव जोन क्षेत्र का सीमांकन कराएं। अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए उचित कार्रवाई करें। उक्त स्थान पर साइन बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया था। कहा था कि लोगों को बताएं कि यह निर्माण क्षेत्र नहीं है और उस पर आगे कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। एनजीटी के आदेश के बाद संबंधित विभागों की ओर से आगे की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्रकरण में काशी वन्य जीव अभ्यारण्य की टीम आने वाली है। इसके बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed