फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Karva Chauth will be especially fruitful in Vyatipat-Variyan Yoga

Ballia News: व्यतिपात-वारियान योग में विशेष फलदायी होगा करवा चौथ

Thu, 17 Oct 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth will be especially fruitful in Vyatipat-Variyan Yoga
बलिया। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। व्यतिपात व वारियान योग में इस बार करवा चौथ 20 अक्तूबर रविवार को मनाया जाएगा। यह विशेष फलदायी है। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें निर्जल व्रत रहकर पूजा-अर्चना करेंगी। चांद व पति को चलनी में देखकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करेंगी।
विज्ञापन

फेफना क्षेत्र के इंदरपुर थम्ह्नपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ.अखिलेश उपाध्याय के अनुसार 20 अक्तूबर रविवार को कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि का मान दिन में 10 बजकर 46 मिनट तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि हो जा रही है। दिन में 1 बजकर 15 मिनट पश्चात रोहिणी नक्षत्र है। इसी में चंद्रोदय रात में 7 बजकर 40 मिनट पर होगा। इससे इस समय व्यतिपात और वरीयान दोनों योग बन रहा है। चंद्रमा की स्थिति रोहिणी नक्षत्र पर (उच्च का होने से) यह परिवार में शुभता प्रदान करने वाला और दांपत्य जीवन में मधुरता का संचार करने वाला होगा।
विज्ञापन

ऐसे होती है पूजा-अर्चना
ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ.अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि करवा चौथ का चित्र दीवार पर अथवा कागज पर बनाया जाता है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा, गंगा, यमुना, भाई- बहन, हरि गौरी इत्यादि के चित्र बनाए जाते हैं। चंद्रमा निकलने से पूर्व पूजा स्थल रंगोली अथवा अल्पना से सजाया जाता है तथा एक करवा रखा जाता है। उसमें पांच अथवा सात सीक डाल दी जाती है। करवा मिट्टी का होता है। फिर रात में चंद्रमा निकलने पर चंद्र दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला व्रत खास... नवविवाहितों में उत्साह
बलिया। करवा चौथ को लेकर नवविवाहित जोड़ों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करवा चौथ नव विवाहिताओं के लिए उनके जीवन की शुरुआत को सुखद और यादगार बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं।
करवा चौथ पर देंगे गिफ्ट
शहर के जगदीशपुर पानी टंकी निवासी अभिनव पटेल और उनकी नवविवाहिता चांदनी ने बताया कि पहले करवा चौथ को धूमधाम से मनाएंगे। पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने के साथ घर को सजाया जाएगा। अभिनव ने बताया कि पत्नी के साथ मिलकर उपवास करेंगे। त्योहार के दिन पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देंगे, ताकि यह यादगार रहे।

घर और मंदिर सजाए
लक्ष्मणपुर निवासी अनिकेत सिंह व उनकी पत्नी पूजा सिंह ने बताया कि पारंपरिक पूजा और व्रत का पालन कर पहला करवा चौथ मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। पहले करवा चौथ को लेकर काफी उत्साह भी है। घर को सजाएंगे, पूजा के लिए मंदिर की सजावट पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed