फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kartik Purnima bath starts after midnight, lakhs of devotees will take a dip of faith

आधी रात के बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान शुरु, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Mon, 07 Nov 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima bath starts after midnight, lakhs of devotees will take a dip of faith
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा तट की ओर जाती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
बलिया। भृगु क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो गई है। मुख्य स्नान सोमवार की आधी रात के बाद ही शुुरू हो गया। मंगलवार की सुबह 8.52 बजे तक ही स्नान होगा। क्योंकि इसके बाद चंद्रग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा। हर वर्ष 10 लाख से अधिक लोग स्नान करते हैं।
विज्ञापन

स्नानार्थियों की भीड़ भी सोमवार दोपहर बाद से ही पहुंचनी शुरू हो गई। कोई घाट पर डेरा जमाए है तो कोई सहायता शिविरों में रुका है। स्नान के साथ ही जिले का ऐतिहासिक ददरी मेला शुरू हो जाएगा। स्नानार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्नान स्थल पर चार वॉच टॉवर बनाए जा रहे हैं। उधर, सोमवार की देरशाम घाट पर देव दीपावली मनाई गई और गंगा आरती की गई। घाट को दीपक से सजाया गया था।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर सोमवार को महावीर घाट से संगम तट तक जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग का काम चलता रहा। सोमवार को खतरनाक स्थलों पर बल्ली लगाने में मजदूर लगे हुए थे। वहीं, क्षतिग्रस्त मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए नगरपालिका परिषद की तरफ से लाइट भी लगाई जा रही थी। संगम तट पर भी समतल करने का काम किया जा रहा है। देव दीपावली और स्नान के दौरान तट पर जुटने वाले लोगों की सहूलियत और सुविधा के लिए जिला प्रशासन भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस बार गंगा तट पर करीब 50 महिला-पुरुष शौचालय और महिलाओं के वस्त्र आदि बदलने के लिए 25 अस्थाई कक्ष बनाए गए हैं। महावीर घाट होते हुए गंगा तट पर जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई आदि का कार्य कराया जा रहा है। कूड़े आदि वाले स्थानों पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा रहा है। गंगा किनारे रेत और कीचड़ को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा सुगम आवागमन के लिए लोहे की चादर को गंगा नदी के किनारे तक बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed