फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kartik pirnima

कार्तिक पूर्णिमा स्नान आज, स्नानार्थियों की सुरक्षा की तैयारियां पूरी

Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
kartik pirnima
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा तट का निरीक्षण कर वापस लौटते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शा? - फोटो : BALLIA
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को होने वाले स्नान पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर पालिका ने रविवार को तैयारियां को अंतिम रूप दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा के महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक बैरिकेडिंग की गई है। शहर को सात जोन और 16 सेक्टरों में बांट कर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर जनपद और पड़ोसी जनपदों के बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु स्नान करने आते हैं, जो गंगा में स्नान करने के बाद बाबा बालेश्वर व भृगु मंदिर में दर्शन पूजन करते हैं। गंगा घाट, मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा से लेकर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए इंतजाम किया गया है। इसके मद्देनजर नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने बताया कि नगर सात जोन और 16 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया है। इसके अलावा गंगा नदी में एनडीआरएफ की दो टीमें गोताखोरों के साथ तैनात रहेंगी। वही महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक जगह-जगह बैरिकेडिंग, नावों की व्यवस्था, जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed