फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kanungo and Lekhpal did not reach Narhi police station, 5 complainants who went with the complaint returned

Ballia News: नरही थाने पर कानूनगो और लेखपाल नहीं पहुंचे, शिकायत लेकर गए 5 फरियादी लौटे

Sun, 10 May 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanungo and Lekhpal did not reach Narhi police station, 5 complainants who went with the complaint returned
नरही थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते थानाध्यक्ष हरिशंकर सि
बलिया। नरही थाने पर थाना समाधान दिवस पर कानूनगो और लेखपाल नहीं पहुंचे। पांच मामले आए लेकिन निपटारा नहीं हुआ। थानो पर पहुंचे सराय कोटा गांव निवासी शेषनाथ ने कहा कि मौजा सराय कोटा में जमीन है। 12 साल से पैमाइश के लिए जिला मुख्यालय से लेकर थाने का चक्कर काट रहा हूं लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं हो रही है। राजस्व अधिकारी आना कानी कर रहे हैं। लक्ष्मणपुर गांव निवासी जयराम ने बताया सात साल से जमीन की पैमाइश के लिए दौड़ रहा हूं लेकिन पैमाइश नहीं हो रही है। समाधान दिवस पर 11.30 बजे एक लेखपाल लल्लन प्रसाद पहुंचे थे। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि कुल पांच मामले आए एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जिले के सभी 22 थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकांश मामले अवैध कब्जे और पैमाइश से संबंधित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लंबित पड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निस्तारण के बाद भी कोई पक्ष कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लेखपालों और बीट प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल से भूमि विवादों का स्थाई हल निकालें। बैरिया में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार संग कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी मौजूद नहीं था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आठ मामले आए। सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। बैरिया निवासी श्रीभगवान सिंह, कोटवा निवासी रमिता सिंह, ठेकहा निवासी हरनाथ बिन्द, बैरिया निवासी मनीषा पांडे, टोला फते राय निवासी कृष्णानंद सहित कुल 10 लोग पहुंचे थे। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक व तीन चार लेखपाल मौजूद रहे। उभांव थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल पांच प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित रहे। शेष प्रार्थना पत्र के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। एसएचओ पाठक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार शिकायत, समाधान नहीं
: फेफना। उपजिलाधिकारी सदर अभिनेंदर सिंह एवं थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने फेफना में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चेरुईयां गांव निवासी शिवसागर गिरि ने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार संचिता नंद गिरि की ओर से जमीन को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है। वह चार बार थाना समाधान दिवस पर आ चुके हैं लेकिन अब तक मामले का निस्तारण नहीं हो सका है। गौरा निवासी भिखारी राजभर ने शिकायत दी कि सरकारी नापी के बाद लगाए गए पत्थर को विपक्षी ने उखाड़ फेंका है। इस समस्या को लेकर वह तीन बार से थाना समाधान दिवस पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed