फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   kaha hoga 675 family ka thikana

आखिर कहां होगा 675 परिवारों का अगला ठिकाना !

Fri, 26 Aug 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 26 Aug 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
kaha hoga 675 family ka thikana
शाहपुर बभनौली गांव में बाढ़ के पानी में डूबा प्राथमिक विद्यालय।
बाढ़ की वजह से बलिया सिसक रहा है। जनपद में लगभग 180 गांव जहां प्रभावित है। वहीं करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए पानी ही ओढना और पानी ही बिछौना बन गया है। पानी उतरने के बाद ये लोग फिर से बस जाएंगे। लेकिन उन 675 परिवार जो अपना आशियाना गंवा चुके हैं और फिलहाल एनएच के किनारे गुजर-बसर कर रहे हैं, उनका अगला ठौर कहां होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन



जनपद में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। कोटवां नारायणपुर से लगायत बैरिया तक गंगा के किनारे बसे लगभग 182 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं।  हजारों एकड़ फसलें भी नष्ट हुई। पानी उतरने के बाद लोग फिर अपने-अपने घर बस भी जाएंगे। लेकिन सदर तहसील के चौबे छपरा जहां के 327 परिवार, बैरिया तहसील के श्रीनगर के 150 परिवार का घर गंगा में विलीन हो गया।
विज्ञापन


वहीं गंगापुर लालाबगीचा के 125 परिवार, नरदरा भुसौला में 73 परिवार अपना आशियाना गंवा चुके हैं। ये इतने गरीब है कि तत्काल कहीं जमीन खरीदकर घर भी नहीं बनवा सकते हैं। फिलहाल किसी प्रकार एनएच पर गुजर-बसर कर रहे हैं। लेकिन सब कुछ जब ठीक हो जाएगा तब ये कहां जाएंगे और कहां बसेंगे। यह फिलहाल इनके सामने सबसे बड़ा प्रश्न बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed