फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Justice Bench reached hospital to inquire about the health of newborn girl

नवजात बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंची न्याय पीठ

Thu, 04 Mar 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Justice Bench reached hospital to inquire about the health of newborn girl
बलिया। एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम चला रही है तो दूसरी तरफ बेटियों की उपेक्षा भी देखने को मिल रही है। रसड़ा थाना क्षेत्र के परसिया मोड़ के पास बीते 26 फरवरी को इसी प्रकार की घटना हुई। एक नवजात बालिका को परित्याग कर दिया गया था। इसे चाइल्ड लाइन की ओर से जिला महिला अस्पताल के न्यू सिक बोर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बृहस्पतिवार को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू सिंह पहुंचे और चिकित्सकों से नवजात के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नवजात बालिका को 26 फरवरी की रात परसिया रसड़ा मोड़ के पास मौत के मुंह में धकेल दिया गया था। जानकारी मिलने पर परसिया मिशनरी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाइल्ड लाइन बलिया को सौंप दिया था। नवजात की स्थिति नाजुक देख न्याय पीठ के निर्देश पर चाइल्ड लाइन की टीम ने उसे जिला महिला अस्पताल के न्यू केयर यूनिट में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि नवजात की हालत पहले से बेहतर है। नवजात के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे शिशुगृह में रखा जाएगा। इसके बाद नवजात का फोटो दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराने के 2 माह के भीतर जैविक माता-पिता अपना दावा सबूत के साथ न्यायपीठ के समक्ष प्रस्तुत नहीं करते हैं तो बालिका को दत्तक ग्रहण गोद लेने के लिए स्वतंत्र घोषित करने की कार्यवाही न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed