फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Just a voter surprised and angry to learn

महज एक वोटर जानकर लोग हैरान और नाराज

Sat, 03 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 03 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Just a voter surprised and angry to learn
गड़वार ब्लाक के नव सृजित ग्राम पंचायत चक चमैनिया गांव के वार्ड नंबर नौ के 72 मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर उनमें गहरी नाराजगी है। इस लापरवाही को ‘अमर उजाला’ ने दो अक्तूबर के अंक में ‘आबाद है ढाई सौ, वोटर केवल एक’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद वार्ड के अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी हुई। इसे लेकर शनिवार को गांव की बीएलओ सुशीला यादव से वोटरों की कहासुनी हुई। उधर बीएलओ का कहना है कि उसने सभी नाम सूची में दिए थे। गड़बड़ी ब्लाक के कर्मचारियों ने की है।
विज्ञापन


नए ग्राम सभा चक चमैनिया की आबादी 1228 है। शुरू में वोटरों की संख्या 1105 थी। निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में नाम कटौती के बाद वोटरों की संख्या 927 हो गई। इसके बाद जब तीसरी सूची प्रकाशित हुई तो उसमें वोटरों की संख्या 815 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी ग्रामसभा के वार्ड संख्या नौ के 73 वोटरों में से 72 के नाम काट दिए गए। केवल एक नाम ही रह गया। इस प्रकार वार्ड नंबर नौ में मात्र एक मतदाता ही रह गया है। इस संदर्भ में  संबंधित बीएलओ सुशीला यादव ने बताया कि उनके माध्यम से किसी का नाम विलोपित नहीं किया गया है।

तीसरी सूची के प्रकाशन के बाद वह खुद ही अचरज में पड़ गई कि एक वार्ड में केवल एक मतदाता कैसे हो सकता है। कहा कि परिवर्धन सूची में वार्ड के 70 लोगों का नाम जोड़ने के लिए एसडीएम से आर्डर कराकर बीडीओ को भेज दिया गया है।

कहा कि यह सारा गणित छुटभैया नेताओं और ब्लाक के कतिपय कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है। उधर जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, वे भी ब्लाक का चक्कर काटने को मजबूर हैं।


मामले में सदर उपजिलाधिकारी रामानुज सिंह ने कहा कि चक चमैनिया गांव के वार्ड नंबर नौ में मतदाता सूची में गड़बड़ी की जानकारी नहीं है। यदि वोटरों के नाम काटे गए हैं तो वे अर्जी लेकर आएं, जरूर नाम जुड़ेगा। साथ ही मामले में जांचकर ब्लाक कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed