फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Junior category: Deepak tops in 100 meter race

जूनियर वर्ग: 100 मीटर की दौड़ में दीपक अव्वल

Thu, 14 Dec 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Junior category: Deepak tops in 100 meter race
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में बृहस्पतिवार को किया गया। इस दौरान 100 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, कबड्डी, वालीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दीपक सिंह, 800 मीटर में अजय यादव प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में 100 मीटर में सत्यम चौधरी, 800 मीटर में अर्जुन यादव व 1500 मीटर में विमलेश यादव प्रथम आए। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में रामनगर की टीम विजई रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में दोकटी की टीम ने अपनी जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने सर्वप्रथम फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया। वहीं, समापन अवसर पर प्रतियोगिता में अव्वल आए खिलाड़ियों और टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास के लिए जितना पढ़ाई जरूरी है उतना ही खेल भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed