{"_id":"5ec694a58ebc3e90835ddf1f","slug":"jumped-into-the-pond-and-then-found-sleeping-in-hyacinth-ballia-news-vns52604481","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर पहुंचे अधेड़ ने पत्नी से विवाद कर गड़ही में कूदा-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर पहुंचे अधेड़ ने पत्नी से विवाद कर गड़ही में कूदा-
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र के मनियारी जसाव निवासी मजदूर बुधवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। मां-बाप को झगड़ते देख बेटे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ से पूछताछ कर रही थी कि वह पास मौजूद तालाब में कूद गया। पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसपी, एएसपी, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तालाब में जाल डाल अधेड़ की तलाश शुरू की गई। दो घंटे बाद अधेड़ तालाब के दूसरे छोर पर जलकुंभी में सोया हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
मनियारी जसाव निवासी गणेश बिंद (45) बुधवार की रात गांव में शराब पीकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसका पत्नी से विवाद हुआ तो इनके बेटे ने डायल 112 को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गणेश से पूछताछ कर ही रही थी कि वह समीप स्थित तालाब में कूद गया। तालाब में करीब एक एकड़ में पानी के ऊपर जलकुंभी फैला हुआ है। पुलिसकर्मियों की सूचना पर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। एसपी देवेंद्रनाथ, एडिशनल एसपी संजय कुमार, कोतवाली पुलिस, बांसडीह पुलिस, सहतवार थाना, हल्दी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से तालाब में जाल बिछाकर अधेड़ की तलाश शुरू हुई। दो घंटे के प्रयास के बाद गणेश तालाब के किनारे जलकुंभी की झाड़ी में छिपा मिला। पुलिस गणेश को जिला अस्पताल ले गई। वहां स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे छोड़ दिया गया।
-अधेड़ शराब पीकर घर आया था। पत्नी व पुत्र से कहासुनी के बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने तालाब में छलांग लगा दी। वह अच्छा तैराक था, इसलिए तैरकर तालाब के दूसरी ओर निकलकर छिप गया। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर छोड़ दिया गया।-दीपचंद्र, सीओ बांसडीह