{"_id":"611a98d68ebc3e42fe5958bb","slug":"josh-is-such-that-standing-in-many-fits-of-water-salute-to-tirege-ballia-news-vns606299872","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में खड़े होकर दी तिरेगे को सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में खड़े होकर दी तिरेगे को सलामी
विज्ञापन
बलिया। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने कैंप कार्यालय के साथ पुलिस लाइन स्थिति क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया। थानों में भी तिरंगा फहराया गया। कई थानों में बाढ़ के पानी से जलभराव भी था। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों का जोश कम नहीं था। पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी गई।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइंस, यूपी-112, वायरलेस शाखा, एलआईयू शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, पदक और प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसमें स्वामीनाथ तिवारी, प्रेमचंद्र यादव, जनार्दन प्रसाद, सुरेश चंद्र द्विवेदी, मायाशंकर सिंह, सभाजीत यादव, रमेशचंद्र शुक्ला, संतोष कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, रणजीत सिंह, अनवार अहमद, कृष्ण कुमार मिश्रा और मनोज कुमार अस्थाना को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उदयभान यादव, शिवसागर द्विवेदी को सम्मान चिह्न, विनोद कुमार मौर्या, रमेश कुमार यादव, गुरुनाथ यादव, रविकांत यादव, रमेश कुमार, साहिमा खातून, बबिता यादव, ज्योति सिंह, अनीता पटेल, गीतिका मौर्या को प्रशस्ति पत्र दिया गया। रसड़ा कोतवाली में बतौर इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात रंजीत सिंह वर्तमान में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।