फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Joint magistrate honored blood donors

रक्तदाताओं को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सम्मानित

Sun, 03 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Joint magistrate honored blood donors
बलिया। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के आवाह्न पर जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान के क्रम में सात यूनिट खून का दान किया गया, जिसका नेतृत्व ब्लड फ्रैंड्स द्वारा किया गया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और कोविड-19 के नोडल अधिकारी विपिन जैन ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने ब्लड बैंक का दौरा किया और रक्तदान के क्षेत्र में आने वाले हर परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया। संस्था के सचिव शाहनवाज अख्तर ने कहा कि कोरोना के कहर को देखते हुए प्रतिदिन चार-पांच यूनिट रक्तदान का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी सिंह, ब्लड बैंक अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह, समाजसेवी अनुज सरावगी, राजशेखर, सौरभ, अनिल वर्मा, शिवम, प्रवीण भट्ट, विकास माहेश्वरी, करण, रितेश मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed