फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   JNCU VC receives honorary title of Colonel Commandant

Ballia News: जेएनसीयू के वीसी को मिली कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि

Sat, 24 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
JNCU VC receives honorary title of Colonel Commandant
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। विवि के जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह, ग्रुप कमांडर एनसीसी हेडक्वार्टर वाराणसी ए की ओर से कुलपति को यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सम्मान से अभिभूत कुलपति ने कहा कि कर्नल की यह उपाधि विशिष्ट सम्मान है। भारतीय सेना की गौरवमयी परंपरा से हर देशवासी परिचित है। भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़कर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझता हूं। इस अवसर पर एनसीसी के कर्नल अनुराग तिवारी, लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश पुनिया 90 एवं, 93 वीं बटालियन एनसीसी के अधिकारी गण, मेजर अशोक कुमार, कैप्टन सच्चिदानंद, लेफ्टिनेंट अखिलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, स्वागत कुलसचिव एसएल पाल एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डाॅ. प्रियंका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed