{"_id":"60e08c358ebc3e2987201585","slug":"jila-panchayat-adhyaksha-seven-fake-voters-caught-in-election-voting-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष: चुनाव में पकड़े गए सात फर्जी मतदाता, एक पुलिस हिरासत से हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष: चुनाव में पकड़े गए सात फर्जी मतदाता, एक पुलिस हिरासत से हुआ फरार
Sat, 03 Jul 2021 09:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सात फर्जी मतदाता पकड़े गए। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष थे। इसमें एक हिरासत से फरार हो गया, उसके बाद पुलिस बाकी लोगों को हिरासत में ले आई।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले में शुरुआती दिनों से ही चर्चा के केंद्र में रहे जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को भी सुर्खियां बटोरता रहा। मतदान शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही सात फर्जी मतदाताओं के पकड़े जाने की बात सामने आई। इसमें चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद चौधरी द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस को फर्जी वोटर को पकड़ने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी सात लोगों को हिरासत में लेकर मतदान स्थल से कुछ दूर कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठा दिया। इसी दौरान एक फर्जी मतदाता मौके का फायदा उठाकर पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो आनन-फानन फर्जी वोटरों को पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इस बार पहला मौका है, जब वोगस वोटर भी वोट डालने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे, उन्हें इस बात की तनिक भी चिंता नहीं थी कि पकड़े जाने पर क्या होगा। लेकिन प्रशासन की सक्रियता से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन