{"_id":"6476202e480c6e8f0e021946","slug":"jhatpat-portal-is-giving-shock-to-the-consumers-ballia-news-c-20-1-230187-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: झटपट पोर्टल उपभोक्ताओं दे रहा है झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: झटपट पोर्टल उपभोक्ताओं दे रहा है झटका
विज्ञापन
यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए झटपट पोर्टल शुरू किया। घरेलू व कामर्शियल विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों उपभोक्ताओं को सात दिन के अंदर कनेक्शन देने का प्रविधान किया। झटपट पोर्टल उपभोक्ताओं को सुविधा देने की बजाय झटका दे रहा है। बिजली कनेक्शन लेने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिम्मेदारअधिकांश आवेदनों को निरस्त कर दे रहे हैं। नगर के शास्त्री नगर निवासी इंदू ने बताया कि तीन माह पहले कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया। अवर अभियंता ने मकान का कागजात सही न होने का हवाला देकर आवेदन को निरस्त कर दिया। दूसरी ओर, नगर के गड़हा मोहल्ले के निवासी बैजू ने बताया कि अधिकारी मनमाने ढंग से आवेदन को निरस्त कर दे रहे है। -- -- -- -- -- -- -
पूर्व में अधिशासी अभियंता पर हो चुकी है कार्रवाई
10 माह पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने झटपट पोर्टल पर आए आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद अभियंताओं की मनमानी जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
झटपट पोर्टल की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। रोजाना आवेदनों का निस्तारण भी किया जा रहा है। किसी की मनमानी सामने आती है तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत