फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewelry worth eight lakhs swindled by playing on the fear of ghosts and spirits.

Ballia News: भूत-प्रेत का डर दिखाकर आठ लाख के गहने ठगे

Sat, 04 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth eight lakhs swindled by playing on the fear of ghosts and spirits.
चिलकहर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली ग्रामसभा के टेकारी में बृहस्पतिवार की देर शाम एक ठग अंधविश्वास का सहारा लेकर महिला से आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को उच्चेड़ा चंडी माता मंदिर के महंत का पुत्र बताकर विश्वास जीता। बीमार बहू के गहनों पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर पूरे परिवार को झांसे में ले लिया। टेकारी निवासी छोटक सिंह के घर पहुंचे ठग ने पहले परिवार से चावल मंगवाए और छोटक सिंह को बहू के कमरे में रखने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने चूना और गंगाजल मंगवाकर सास-ससुर के हाथ पर लगाया, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। जब वही चूना बहू प्रियंका सिंह के हाथ पर लगाया गया तो उसका रंग लाल हो गया। ठग ने इसे भूत-प्रेत का असर बताते हुए परिवार को और अधिक भयभीत कर दिया।
विज्ञापन


बहू के सभी गहनों को मंत्रोच्चार से शुद्ध करने के बाद ही बीमारी और बाधा दूर होगी। उसकी बातों में आकर बहू प्रियंका सिंह ने अपने सभी आभूषण उसे सौंप दिए। आरोप है कि इसी दौरान ठग ने परिवार के लोगों को कोई केमिकल सुंघा दिया, जिससे वे कुछ देर के लिए असहज हो गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। होश आने पर परिवार को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद पीड़ित छोटक सिंह ने गड़वार थाने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हितेश कुमार बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर अंधविश्वास के नाम पर कीमती सामान न सौंपें और संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed