फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jewellery and donation box stolen after breaking the lock of the temple

Ballia News: मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण व दानपेटी चोरी

Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and donation box stolen after breaking the lock of the temple
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित भजनाश्रम मंदिर का ताला काटकर देवी-देवताओं के आभूषण चोरों ने चुरा लिए। शनिवार की सुबह लोग पूजन- अर्चन करने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


छाता गांव के बड़ा पोखरा के पास भजनाश्रम मंदिर के पुजारी राजकुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद ताला बंद कर घर चले गए। सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से मंगलसूत्र, राधा कृष्ण, गणेशजी, माता रानी की प्रतिमा से चांदी के चार मुकुट सहित दान पेटिका चुरा ले गए। टूटी दान पेटिका बगल के खेत में मिली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह बताया कि ग्रामीण अभिषेक की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed