{"_id":"681a46136780fcbbfe0d1e9a","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-a-soldiers-house-ballia-news-c-190-1-ana1001-139224-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फौजी के मकान से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फौजी के मकान से जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
बलिया। शहर से सटे हैबतपुर गांव के नई बस्ती स्थित फौजी के मकान का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एक अन्य मकान में भी चोरी की कोशिश हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
हैबतपुर गांव की नई बस्ती काॅलोनी में गड़वार त्रिकालपुर गांव निवासी सेना के जवान दरोगा सिंह का तीन मंजिला मकान है। पिछले सप्ताह दरोगा सिंह, पत्नी संगीता सिंह व बच्चों के साथ बिलासपुर मध्यप्रदेश ससुराल गए थे। मकान पर ताला लगा था। दो दिन पूर्व ससुराल से अकेले वाराणसी में दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए रुक गए। रविवार की रात चोर उनके मकान की पहली मंजिल स्थित आवास के गेट का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व 1.20 लाख रुपये उठा ले गए। चांदी के दो लोटे व अन्य कीमती सामान भी चोरी हुआ है। चोरों ने दरोगा सिंह के बगल में स्थित गंगा सागर राय के मकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया। गंगा सागर परिवार के साथ कोट अजोरपुर शादी में शामिल होने गए हैं। सोमवार की शाम को पड़ोस की एक महिला ने गंगा सागर के घर के सामने टूटा ताला देख जानकारी दी। गंगा सागर मकान पर पहुंचे तो घर के गेट का ताला टूटा मिला। उधर, दरोगा सिंह रात 12 बजे घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। दरोगा सिंह ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
सीएचसी के नए भवन में चोरी का प्रयास
इंदरपुर। नगरा का सीएचसी भवन 3.22 करोड़ से बना है। इसका अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ है। लेकिन चोरों की निगाह यहां लग गई है। सोमवार रात चोरों ने भवन के पिछले दरवाजे को खोल कर चोरी का प्रयास किया। पांच दिन पहले चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर 48 टोंटी, एक मोटर व दो केबिन फैन की चोरी की थी। इसकी सूचना अधीक्षक डाॅ. ब्रजेश राय ने पुलिस को दी थी। नवनिर्मित भवन 50 शय्या का अस्पताल है। अभी लोकार्पण नहीं हुआ है। चोरी का कारण अस्पताल की बाउंड्री न होना बताया जा रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने मुख्य गेट व पिछले गेट में चैनल न लगा कर प्लाई का दरवाजा लगा दिया है। धक्का देने पर दरवाजे की सिटकनी खुल जा रही है। कार्यदायी संस्था एनपीसीसी लिमिटेड गोरखपुर ने आनन फानन में 26 फरवरी को इसे स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। भवन में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. ब्रजेश राय का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जल्दी में कार्यदायी संस्था ने मुख्य गेट व पिछले गेट में चैनल न लगा कर प्लाई का दरवाजा लगा दिया है। सिटकनी कमजोर है। धक्का देने पर खुल जाता है।