फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jeep jumps to death, sister survives

जीप के धक्के से बालक की मौत

Wed, 24 Jul 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jeep jumps to death, sister survives
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित यादव नगर चांददीयर गांव के सामने बुधवार की शाम बहन के साथ सड़क पार करते समय बालक कमांडर जीप के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जीप को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित नया प्लाट यादव नगर चांददीयर निवासी रवि कुमार यादव (7) पुत्र राजू यादव बहन के साथ सड़क को पार कर रहा था। इसी बीच बैरिया की ओर से सवारी लेकर मांझी जा रहे जीप की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बहन बाल बाल बच गई। मौके पर पहुंचे बैरिया एसएचओ अनिल चंद तिवारी, चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed