फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jeep fired into the abyss, a death

जीप खाई में पलटी, एक की मौत

Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Jeep fired into the abyss, a death
major accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में लगे सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर लगे मेले को देखने के लिए बिहार के भोजपुर जनपद से आ रही कमांडर जीप शनिवार की सुबह यूपी-बिहार के सीमा पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे जीप मेें सवार आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय तथा अन्य घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया।
विज्ञापन


सुदिष्ट बाबा समाधि स्थल पर लगे मेले को देखने के लिए शनिवार की सुबह  भोजपुर जनपद के बरहा थाना क्षेत्र के जानकी बाजार से एक कमांडर जीप 16 सवारियों को लेकर आ रही थी। बिहार से ज्योहि यूपी की सीमा तक पहुंची थी कि अचानक जीप  अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे जीप में सवार भोजपुर जनपद के बहरा थाना क्षेत्र के बरहा थाना क्षेत्र के खलिफा के टोला निवासी रीना देवी (36) पत्नी रामपुकार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बरहा थाना क्षेत्र के हरि के डेरा निवासी स्वेता देवी (50), ममता देवी (55), राधिका देवी (44), छोटी कुमारी (20), मंजू यादव(37), स्वेता कुमारी (16), रंजू कुमारी (14), शिखा कुमारी (16) तथा बलिया जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी चालक कमालु यादव (45) गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं  सूचना पर पहुंची बिहार पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए आरा भेज दिया तथा अन्य घायलों को निजी चिकित्सक  के यहां इलाज कराकर आरा जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed