Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jaunpur ranks first in pension distribution, Ballia stands sixth

Ballia News: पेंशन वितरण में जौनपुर अव्वल, बलिया छठे स्थान पर

Thu, 05 Nov 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur ranks first in pension distribution, Ballia stands sixth
बलिया। प्रदेश सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्गों को सहायता प्रदान की जाती है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 67,50,000 पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह 1000 रुपये की दर से पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन

पेंशन वितरण की इस व्यवस्था में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की ओर से उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसमें कुल 2,24,345 पेंशनर्स के साथ जौनपुर जिला सूची में सबसे आगे है। 1,97,129 लाभार्थियों के साथ आजमगढ़ दूसरे और 1,72,917 पेंशनर्स के साथ गोरखपुर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। बलिया का स्थान इस सूची में छठे स्थान पर है और वो टॉप टेन में बना हुआ है।
विज्ञापन

पेंशन वितरण में प्रदेश के टॉप-10 जनपद
जौनपुर (2,24,345)
आजमगढ़ (1,97,129)
गोरखपुर (1,72,917)
गाजीपुर (1,69,161)
हरदोई (1,69,105)
बलिया (1,68,241)
प्रयागराज (1,67,536)
प्रतापगढ़ (1,61,656)
कुशीनगर (1,59,964)
अम्बेडकर नगर (1,50,835)
प्रदेश सरकार बुजुर्गों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रदेश भर के 67.50 लाख वृद्धजनों को सुगमता से 1000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जा रही है। बेहतर समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने वाले टॉप-10 जनपदों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

— असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed