फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Janeshwar Mishra was the true pioneer of socialism

Ballia News: समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे जनेश्वर मिश्र

Tue, 23 Jan 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Janeshwar Mishra was the true pioneer of socialism
नरहीं। समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि पर नरहीं गांव में स्थित कृष्णा शिक्षा निकेतन परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य अजित राय ने कहा कि छोटे लोहिया के सादगीपूर्ण जीवन के लिए अभी भी लोग याद करते हैं। कई बार केंद्र की सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए भी जनेश्वर मिश्र के पास कोई प्रापर्टी नहीं होना यही दर्शाता है कि समाजवाद के सच्चे पुरोधा थे। प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने कहा कि बलिया जिले के छोटे से गांव से इलाहाबाद जाकर बड़े बड़े धुरंधर नेताओं तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री के डी मालवीय, जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित, विश्वनाथ प्रताप सिंह जैसे नेताओं को लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी। महान समाजवादी चिंतक के रूप में सदा याद किए जाते रहेंगे। राजनीति में उनका कोई दुश्मन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed