फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jam on NH-31 for 10 hours, vehicles stuck at city intersections

Ballia News: एनएच-31 पर 10 घंटे तक जाम, शहर के चौराहों पर फंसे वाहन

Sat, 22 Nov 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jam on NH-31 for 10 hours, vehicles stuck at city intersections
पी​डिया विसर्जन को लेकर एनएच-31पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
बलिया/मझौंवां/दयाछपरा। भाई की लंबी आयु के लिए पीड़िया व्रत रखी बहनों ने शुक्रवार को नदी तटों पर मंगल गीतों के साथ पीड़िया का विसर्जन किया। इसके चलते शहर के श्रीरामपुर, महावीर गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर काफी भीड़ लगी रही। शहरी क्षेत्र में वाहनों के ज्यादा आवागमन से जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

इतने बड़े आयोजन के बावजूद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह नदारद दिखी। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दूबे छपरा से लेकर शुक्ल छपरा तक 10 घंटे भीषण जाम से कराहता रहा। नेशनल हाईवे-31 हो या पचरुखिया-रेवती मार्ग, रामगढ़-बलिहार और सुघर छपरा-नवका गांव संपर्क मार्ग हर तरफ वाहनों की अंतहीन कतारें लगी रहीं। दूबे छपरा से शुक्ल छपरा तक लगभग 10 किलोमीटर तक जाम पसरा रहा। हाईवे के किनारों पर बेतरतीब खड़े वाहनों ने हालात और बदतर कर दिए। करीब दोपहर 12 बजे के बाद लोगों को राहत मिली। जनता के लिए पूरा दिन अव्यवस्था, जाम और प्रशासनिक लापरवाही का सबक बनकर रह गया।
विज्ञापन

दया छपरा में नाना प्रकार के वाहनों से कई मार्ग जाम के झाम में फंसे रहे। अमरनाथ मिश्रा पीजी कॉलेज दुबे छपरा में चल रहे सेमेस्टर परीक्षा के परीक्षार्थियों एवं परीक्षकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पीड़िया व्रत के कारण सुबह में दया छपरा, मधुबनी मार्ग पर कई बार जाम लग गया। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 दुबे छपरा और हुकुम छपरा में लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
मंगल गीत गाते हुए घाटों की ओर पर पहुंचीं बहनें
मझौवां । क्षेत्र में शुक्रवार को भाई की दीर्घायु के लिए रखे गए पीड़िया व्रत का विसर्जन बहनों ने मंगल गीतों के बीच पचरुखिया, हुकुम छपरा, गंगापुर, चौबे छपरा, दूबे छपरा और नौरंगा गंगा घाटों पर किया। भोर की पहली किरण से पहले ही लगभग तीन बजे से बहनें परंपरागत मंगल गीत गाते हुए वाहनों और पैदल टोलियों में गंगा घाटों की ओर निकल पड़ीं।

माथे पर सजावट, हाथों में फूल, मोमबत्ती, अगरबत्ती और खईची (बांस की टोकरी) में रखी पीड़िया चार बजते-बजते घाटों पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची। सबसे बड़ी भीड़ हुकुम छपरा घाट पर उमड़ी, जहां लगभग तीस हजार से अधिक व्रती बहनों के पहुंचने से स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। नदी में विसर्जित पीड़िया की टोकरी लूटने की भी खुली होड़ मची रही। विसर्जन के बाद व्रतियों ने जलेबी और छोले का स्वाद लिया और स्थानीय दुकानदारों की जमकर कमाई हुई।
दया छपरा: रूद्र व्रत पीड़िया के अंतिम दिन श्रद्धालु युवतियों एवं महिलाओं का हुजूम भोर के चार बजे से ही विभिन्न प्रकार के वाहनों से गंगा घाट की तरफ पीड़िया विसर्जन के लिए उमड़ पाड़ा। जिसके कारण घाटों पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।
--------------
इन जगहों पर लगा रहा जाम
-जगदीशपुर तिराहा।

-टीडी कालेज चौराहा।
-एनएच-31 पर कदम चौराहा।
-सिकंदरपुर मार्ग पर हनुमानगंज।
-बांसडीह मार्ग पर तिखमपुर के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed