फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jam from district to tehsil headquarters

अधिवक्ताओं ने बलिया सिकंदरपुर मार्ग किया जाम

Mon, 06 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jam from district to tehsil headquarters
बैरिया के एनएच 31 पर जाम लगाते अधिवक्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। बैरिया तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ता की पिटाई के मामले में जनपद के अधिवक्ता समस्त तहसील सहित सिविल कोर्ट के सामने सोमवार को आधे घंटे तक चक्का जाम किया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे व सीओ सिटी अरूण कुमार के आश्वासन अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त किया। तत्पश्चात बार सभागार में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। वहीं लोगों को जाम के कारण अपने गंतव्य तक जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर रविंद्र नाथ मिश्रा, अध्यक्ष क्रिमिनल बार एसोसिएशन, अविरल ओझा महासचिव, अवधेश राय, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, शैलेश सिंह, विवेक लाल श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, हरिवंश सिंह, प्रदीप सिंह, विवेकानंद पांडेय, गुड्डू तिवारी, गणेशानंद मिश्रा समेत सैकड़ों की तादात में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैरिया संवाद सूत्र के अनुसार तहसील के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में एनएच-31 को तहसील मोड़ के पास सोमवार को घंटों जाम कर दिया। जिससे एनएच-31 पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं लोगों के आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर अधिवक्ताओं से बात करने पहुंचे एसडीएम को अधिवक्ताओं के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। घंटों बाद उप जिलाधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। इस मौके पर अजीत सिंह, गौरीशंकर पांडेय, हरिशंकर प्रसाद, रमेश सिंह, अभय भारती, अजय सिंह, कृष्णनंद सिंह, शत्रुघ्न सिंह, देवेंद्र मिश्र, यशवंत सिंह, शिवनारायण पांडेय, संजय सिंह, विनय सिंह, मनोज कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अशोक कुमार तिवारी, ददन यादव, जाकिर हुसैन, ब्रजेश सिंह, विनोद कुमार यादव, राजकुमार सिंह, श्याम बिहारी उपाध्याय, उमेश सिंह, राजेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर संवाद सूत्र के अनुसार तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने कोर्ट का बहिष्कार कर सिकंदरपुर-बेल्थरामार्ग को जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष विजय शंकर पाठक, अवनी कुमार पांडेय, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, सुनील कुमार राय, प्रेम नारायण सिंह, अमरनाथ गुप्ता, शशि भूषण राय, राजकुमार यादव, धनंजय राय, नवल किशोर, मणि पांडेय, मदन मोहन राय, प्रमोद कुमार राय, उदय नारायण सिंह ,जितेंद्र कुमार राय, कमलेश कुमार राय, इरफान अंसारी, अभय कुमार सिंह, मणिशंकर श्रीवास्तव, जितेश कुमार वर्मा, आशीष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड संवाद सूत्र के अनुसार तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार पर तहसील गेट के समक्ष सांकेतिक रूप से चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, रमाकांत यादव, सत्यप्रकाश, राशिद कमाल पाशा, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्त, संजीत गुप्त, सरफराज, सविता सिंह पटेल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

रसड़ा संवाद सूत्र के अनुसार तहसील एसोशिएशन संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राम के नेतृत्व अधिवक्ता हाथों में तख्तियां लिये एसडऱ्ीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुये नगरा मार्ग पर आकर ब्लाक मोड़ पर जाम कर दिया। इस मौके पर महामंत्री भानु प्रताप सिंह, द्वारिका सिंह, गिरीश नरायण सिंह, रामजी सिंह, प्रमोद सिंह, संजय तिवारी, शैलेश सिंह, त्रिलोकी सिंह, शिवजी तिवारी, रामजी सिंह, अशोक यादव, विजय सैनी, अमर बहादुर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, शशिकान्त तिवारी, केशव राम, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed