{"_id":"6124e1748ebc3e21935cfc62","slug":"jaleswar-murder-case-two-months-of-murder-still-police-did-not-arrested-accused-family-sit-on-dharna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जलेश्वर हत्याकांड: दो महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारोपी, धरने पर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेश्वर हत्याकांड: दो महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हत्यारोपी, धरने पर बैठे परिजन
Tue, 24 Aug 2021 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:39 PM IST
सार
धरने पर बैठे परिजनों को एसओ ने 15 दिन का आश्वासन दिया है। वहीं, परिजनों का कहा है कि अगर 15 दिन में गिरफ्तारी न हुई तो वह आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह हत्याकांड के लगभग दो महीने बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे क्षुब्ध मृतक की माता तेतरी देवी और अन्य परिजन मंगलवार को बैरिया तिराहे पर मैनेजर सिंह के प्रतिमा के सामने एनएच-31 पर धरने पर बैठ गए। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एसएचओ के आश्वासन पर तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मुख्य आरोपी हरी सिंह और हरीश पासवान की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के सदस्यों पर जानमाल का खतरा बना हुआ है। राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस हरी सिंह को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने परिजनों को समझा-बुझाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का समय लिया। परिजनों को बताया कि हरीश पासवान पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उसे 50 हजार करने की संस्तुति अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
हरी सिंह की भी गिरफ्तारी तत्काल की जाएगी। एसएचओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने लगभग तीन घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।