{"_id":"60f309d48ebc3e61c8551011","slug":"jaleshwar-was-killed-in-an-election-rivalry-ballia-news-vns600999471","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में हुई थी जलेश्वर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में हुई थी जलेश्वर की हत्या
विज्ञापन
बैरिया। सात जुलाई को गोलियों से भूनकर हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो अरोपियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को देवराज ब्रह्म बाबा मोड़ से तथा बीबी टोला से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
पुलिस केस डायरी के अनुसार हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया गया है। विपक्षी हरि सिंह चेयरमैन और जिला पंचायत के चुनाव में हार से खार खाया हुआ था। एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि जलेश्वर सिंह हत्याकांड में सबल सिंह उर्फ अमृतेश सिंह निवासी चांदपुर, सुनील सिंह निवासी बैरिया व अभय कुमार भारती निवासी झंडा भारती के मठिया को सर्विलांस व अन्य अभिलेखीय साक्ष्य के संकलन के बाद एसओजी और बैरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है।
घटना में सबल सिंह पहले से नामजद था। सुनील सिंह और अधिवक्ता अभय कुमार भारती का नाम विवेचना से प्रकाश में आया है। आरोपी अधिवक्ता अभय भारती ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को हम लोगों ने सुनील सिंह व हरी सिंह के साथ मिलकर जलेश्वर की हत्या की योजना बनाई थी। मैंने शूटरों को कार की पहचान कराई थी और हत्या हो जाने के बाद देवराज ब्रह्म मोड़ पर जाकर सुनील सिंह को बताया था कि काम हो गया।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि हत्या चुनावी रंजिश में की गई थी। जलेश्वर ने बैरिया नगर पंचायत से चुनाव लड़ीं हरि सिंह की पत्नी को और पूर्व में जिला पंचायत के चुनाव में हरि सिंह के भाई पीआर सिंह को हराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। केस की विवेचना अभी की जा रही है। कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। बताया कि हरी सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। वहीं, हरीश पासवान की गिरफ्तारी के लिए बाहर टीमें भेजी गई हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल राहुल यादव, विशाल गौतम, हेड कांस्टेबल चालक भैया लाल, एसओजी की टीम शामिल थी। उधर, गिरफ्तार सबल सिंह, सुनील सिंह व बार एसोसिएशन बैरिया के महामंत्री अभय कुमार भारती ने अपने को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाया है।
--------------------
इनसेट..
अधिवक्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी
बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री अभय भारती को गिरफ्तार करने के खिलाफ पिछले पांच दिनों से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा है कि प्रकरण के निष्पक्ष जांच के लिए वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।