फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jal Nigam will maintain technical maintenance of tanks even after handover

Ballia News: हैंडओवर के बाद भी टंकियों की तकनीकी देखरेख करेगा जल निगम

Tue, 04 Mar 2025 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam will maintain technical maintenance of tanks even after handover
बलिया। ग्राम पंचायतों में निर्मित पानी टंकियां प्रधानों को हैंडओवर होने के बाद भी तकनीकी देखरेख जल निगम ग्रामीण करेगा। इसके लिए शासन से टेंडर भी होगा। कार्यदायी संस्था 10 वर्ष तक टंकियों के संचालन की देखरेख करेगी। पहले टंकियों को निर्माण कर संचालन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंप दी जाती थी। ऐसे में तकनीकी खराब होने पर प्रधान परेशान हो जाते थे। इसके चलते प्रधान नव निर्मित टंकियों को हैंडओवर लेने में कतराते थे। इसे देखते हुए शासन ने अब टंकियों की मरम्मत व तकनीकी खराबी दूर करने के लिए जल निगम को दी है। इसके लिए टेंडर हुआ है।
विज्ञापन

चयनित कार्यदायी संस्था 10 वर्ष तक टंकियों की देखरेख करेगी। जिले के 940 ग्राम सभाओं में 312 नई व 180 पुरानी टंकियां हैं। पहले टंकियों की देखरेख को लेकर जल निगम व ग्राम पंचायतों के बीच काफी खींचातानी थी। इसके चलते आपूर्ति भी बाधित हो जा रही थी। इसे देखते हुए शासन ने नई योजना के तहत टंकियों की देखरेख की जिम्मेदारी कंपनी काे दी है। इसके लिए आजमगढ़ मंडल मुख्यालय से टेंडर भी हुआ है। नए नियम के तहत टंकियों को जलनिगम ग्राम पंचायत को हैंडओवर करेगा लेकिन देखरेख की जिम्मेदारी जल निगम को होगा। जलकल मद की धनराशि जल निगम के पास रहेगी। पंचायत जलकर वसूली की भूमिका निभाएगी। गांवों में तैनात जलसखी पानी की जांच करती रहेगीं। अधिशासी अभियंता जल निगम मो. मुकीम ने बताया कि शासन की तरफ से टंकियों की देखरेख की कंपनी करेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टंकी व पाइप लाइन बिछाकर ग्राम पंचायत को ओवरहैंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed