फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Jaishankar murder accused remain out of reach

Ballia News: जयशंकर हत्याकांड के आरोपी पकड़ से दूर

Tue, 28 Jan 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jaishankar murder accused remain out of reach
बलिया। रेवती थाना के श्रीनगर गांव के मेघा मठ स्कूल के पीछे श्रवण कुमार यादव उर्फ जयशंकर की हत्या के 72 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस चार पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

श्रीनगर से मेघा मठ स्कूल होते हुए दल छपरा गांव की ओर जाने वाली सुनसान सड़क के किनारे रविवार की रात बदमाशों ने जयशंकर की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिया था। मृतक के चाचा हरिओम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। श्रवण दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। पुलिस जयशंकर को रात में फोन कर बुलाने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस मामले को आशनाई से जोड़कर देख रही है। थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने बताया कि मृतक की कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed