फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jail bird beaten the jail police

बलिया जेल में बंदीरक्षक को धुना

Sun, 03 May 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
jail bird beaten the jail police
जिला जेल में रविवार को दिन में दो बजे के करीब बंदियों की गणना करने जा रहे एक बंदीरक्षक को कैदियों ने जमकर पीट दिया। घटना की जानकारी होने के बाद भी जेल प्रशासन ने न तो पगली घंटी बजवाई न कोई कार्रवाई ही की। इससे गुस्साए बंदीरक्षक बेकाबू हो गए। कार्य का बहिष्कार करते हुए बंदीरक्षकों ने जेल अधीक्षक को बंधक बना लिया। सूचना पर जिले के आला अधिकारी जेल पहुंच गए। एक-एक बैरक को खंगाला गया।
विज्ञापन


इस बीच आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होने पर बंदीरक्षक धरने पर बैठ गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर जिला जेल मेंपीएसी तैनात कर दी गई थी।जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षक रवींद्र राजभर करीब दो बजे कैदियों की गिनती करने के लिए जा रहा था। मेस के पास पहले से खड़े कैदियों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे जमकर पीटा। इससे रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देख बंदीरक्षकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने के बाद भी जेल अधीक्षक एवं जेलर दोनों ने चुप्पी साधे रखी। इससे बंदीरक्षक गुस्से में आ गए और जेल अधीक्षक को बंधक बना लिया।

इस बीच मीडिया कर्मियों की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजीव दुबे ने मामले की जांच कर तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। थोड़ी देर में डीएम मुरली मनोहर लाल, एसपी राजू बाबू सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारियों समेत कई थानों की पुलिस जिला जेल पहुंच गई। अधिकारियों ने पीड़ित बंदीरक्षक से घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दर्जन भर थानाध्यक्ष एवं पुलिसकर्मी देर शाम तक एक-एक बैरक को खंगालने में जुटे रहे। उधर उच्चाधिकारियों के आने के बावजूद आरोपी कैदियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर बंदीरक्षक जेल अधीक्षक के स्थानांतरण की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर देर रात तक धरना जारी था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed