{"_id":"685b9371a967d1ac6405f868","slug":"jai-shri-ram-echoed-on-the-road-procession-of-shatrughan-akhara-took-place-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क पर गूंजा जय श्री राम, शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस निकला, सड़क पर लाठीकला का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क पर गूंजा जय श्री राम, शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस निकला, सड़क पर लाठीकला का जोरदार प्रदर्शन
Wed, 25 Jun 2025 11:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:43 AM IST
सार
शत्रुघ्न अखाड़े का जुलूस जब सिकंदरपुर की सड़क पर निकला तब पूरा वातावरण राम के रंग में डूब गया। जनता ने लाठीकला का प्रदर्शन कर युद्कला के साथ जोश दिखाया और इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले।
विज्ञापन
जनता ने किया लाठीकला का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगर में 27 जून को निकलने वाली ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस से पूर्व मंगलवार की रात शत्रुघ्न अखाड़ा जुलूस का आयोजन पारंपरिक गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। मोहल्ला गोला बाजार से शुरू हुए इस जुलूस में हजारों युवाओं ने लाठियों के साथ अपनी परंपरागत युद्धकला और जोश का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस जुलूस की खास बात यह रही कि न सिर्फ नगर, बल्कि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा इसमें शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान "जय श्रीराम" और "जय महावीर" के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और ऊर्जा से भरपूर हो गया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान लाठी चलाते युवाओं ने न केवल अपनी ताकत दिखाई, बल्कि अनुशासन और सौहार्द का भी शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता और पारंपरिक संस्कृति की जीवंत झलक बनकर उभर रहा है जिसमें सभी समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और उपजिलाधिकारी सुनील कुमार स्वयं जुलूस के साथ पूरे मार्ग का भ्रमण करते रहे और पल-पल की निगरानी करते हुए व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
मंगलवार की रात्रि 10 बजे गोला बाजार अखाड़े के अध्यक्ष अशोक जायसवाल के नेतृत्व में निकला यह जुलूस न्यू मार्केट, बस स्टेशन चौराहा, बिल्थरारोड होते गैस एजेंसी, मिल्की मोहल्ला, शाही मस्जिद के पीछे, पोस्ट ऑफिस होते हुए महावीर स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस मौके पर राकेश सिंह, राकेश यादव, संजय जायसवाल (चेयरमैन प्रतिनिधि), गणेश सोनी, डॉ. उमेश चंद, लाल बच्चन प्रजापति, प्रमोद गुप्ता, जितेश कुमार वर्मा, रमेश जायसवाल, डॉ. आशुतोष गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी उभाव आर. पी. सिंह, थाना प्रभारी खेजुरी दिनेश पाठक, चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी समेत सभी अधिकारी सक्रिय भूमिका में नजर आए।
नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स, ट्रैफिक कर्मियों और एलआईयू टीम को मुस्तैद किया गया था। प्रशासन ने आयोजन के सफल समापन पर सभी सहयोगियों और नागरिकों का आभार जताया।