फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   jahreeli sharab ke khilaf lamband

जहरीली शराब के खिलाफ युवा हुए लामबंद

Mon, 28 Nov 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 28 Nov 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
jahreeli sharab ke khilaf lamband
डेमो पिक
क्षेत्र के चांदपुर गांव में खुलेआम जहरीली शराब की हो रही बिक्री के विरोध में उस गांव के युवाओं ने सोमवार को कोतवाली पहुंच कर कोतवाल को पत्रक सौंपा। जिसमें अवैध रूप से बेचे जा रहे जहरीली शराब को बंद कराने की मांग की। क्षेत्र के चाँदपुर गांव में खुले आम कच्चे जहरीले शराब बनाने व बेचने का धंधा खूब चल रहा है।
विज्ञापन


जिसके विरोध में नाराज उस गांव के युवकों ने सोमवार को बांसडीह कोतवाली पहुचं कर कोतवाल दीप कुमार से इसकी शिकायत करते हुए पत्रक सौंपा। जिसमें यह उल्लेख किया कि हमारे गांव में खुलेआम अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है और उसे बेचा जा रहा है। जिसके चलते हमारे गांव में कई गरीब परिवार उजड़ गए हैं।
विज्ञापन


शराबियों के उत्पात से उस गांव की महिलाओं का रहना व जीना  दुश्वार हो गया है। जब भी कोई इन्हें मना करता है तो मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं। इसी के साथ चेताया की अगर पुलिस इसे बन्द नही कराती है तो हम गांव के लोग सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर जयराम कुमार, गजेंदर राजभर, वंशबहादुर, रविकुमार, राजू पाल, रिशु कुमार, शुधन प्रसाद, अमर कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed