{"_id":"61f41fab90db194d0a1156fe","slug":"jabalpur-and-muzaffarpur-in-final-ballia-news-vns6357942131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर और मुजफ्फरपुर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर और मुजफ्फरपुर फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान पर चल रहे 24वीं शिवकुमार सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल बृहस्पतिवार को खेले गए। जबलपुर की टीम ने आजमगढ़ को पटखनी देकर और मुजफ्फरपुर की टीम ने देवरिया को धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता राजेश पासवान ने किया। पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जबलपुर की टीम ने 15 ओवरों में 9 विकेट 155 रन का स्कोर खड़ा किया। अतुल कुशवाहा ने 19 गेंद पर 40 रन तथा अभिषेक पाठक ने 14 गेंद पर 37 रन बनाए। जवाब में उतरी आजमगढ़ की टीम 14.3 ओवर कुल विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। कबीर अहमद ने 21 गेंदों पर 39 रन तथा राकेश यादव ने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए। जबलपुर की तरफ से अभिषेक पाठक ने दो विकेट हासिल किए। आयोजकों ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जबलपुर टीम के खिलाड़ी अभिषेक पाठक को प्रदान किए। दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुजफ्फरपुर की टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। विश्वजीत गोपाला ने 29 गेंदों पर 7 छक्के व 3 चौके के बदौलत 62 रन तथा सोनू कुमार ने 14 गेंदों पर 3 छक्के व 2 चौके के बदौलत 31 रन बनाए। देवरिया की टीम 9 ओवर में कुल विकेट खोकर 65 रन पर सिमट गई। देवरिया के तरफ से कृष्णा पांडेय ने 20 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौके के बल पर 40 रन तथा अनुभव ने 9 गेंदों पर 11 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी विश्वजीत गोपाला को दिया गया। प्रतियोगिता में राजेश सिंह व रजनीश सिंह ने कमेन्ट्री, विशाल सिंह, मोहन व असफाक ने स्कोरर की भूमिका निभाई। हीरालाल व रघुधन प्रसाद अंपायर की भूमिका में रहे।