{"_id":"6877f746f7eaee9c81079167","slug":"iti-student-shot-in-the-jaw-ballia-news-c-190-1-ana1001-144231-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आईटीआई के छात्र के जबड़े में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आईटीआई के छात्र के जबड़े में लगी गोली
विज्ञापन
बलिया /बैरिया। थाना क्षेत्र के बैरिया कस्बा के गोन्हिया टोला निवासी आईटीआई के छात्र युवराज सिंह (19) को संदिग्ध हालात में जबड़े में गोली लगी। परिजन सीएचसी सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में चिकित्सक ने सीटी स्कैन में गोली जबड़े में फंसी होने पर वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर सीओ फहीम कुरैसी व थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह घायल के घर पहुंचे। घटना की जानकारी की। लेकिन परिजनों ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच में जुटी है। गोन्हिया टोला निवासी युवराज सिंह आईटीआई का छात्र है। दोपहर में संदिग्ध हालात में उसके जबड़े में गोली लग गई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। गोली चलने की खबर पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया।
सूचना पर सदर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर विजेन्द्र कुमार अस्पताल पहुंचे । घायल व परिजनों से पूछताछ की। सीओ मोहम्मद फहीम खुर्शीद व थाना प्रभारी राकेश सिंह ने घायल के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेनी चाही लेकिन परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।